Chhattisgarh

बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू

Share

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है।

विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इस हेल्पलाइन सेंटर से अपनी समस्याओं का समाधान ले सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल करके सहायता ली जा सकती है।

हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे। यह सेवा रविवार को भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन का लाभ उठाएं, ताकि परीक्षाएं तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button