राज्य के कुछ स्थानों में अगले तीन दिन हो सकती भारी बारिश

रायपुर। राजधानी में सुबह से हलकी बारिश हो रही है। प्रदेश में अलगे तीन दिनों तक कुछ स्थानों में एक दो जगह अच्छी बारिश के आसार हैं । राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्से में तेज बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरिया और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौमस विभाग के अनुसार मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्री गंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, देहरी, पुरुलिया, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुक रही है।
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट है। .
