ChhattisgarhCrime

दो चौपहिया में आमने सामने की भिड़ंत, पिता पुत्र की मौत

Share

जांजगीर। दो चार पहिया गाड़ियों की आमने सामने की हुई भिड़ंत के बाद एक कार बांध में गिर गई। इससे उसमे कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है। दूसरी गाड़ी के सवारों को मामूली चोट आई है। यह घटना रविवार को बुचीहरदी के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई है। टक्कर की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और मदद की। रूपेश निर्मलकर 48, राहुल निर्मलकर 24, भगवती निर्मलकर 40 और उनका एक भांजा सभी अमोरा निवासी वेगनआर कार क्रमांक सीजी 12 डी 7448 से ग्राम डोंगरी थाना बलौदा अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुड़ापार निवासी अपने कुछ रिश्तेदार के साथ बोलेरो क्रमांक सीजी 12 बीएल 6799 में ग्राम पौना थाना अकलतरा छट्टी में शामिल होने गए थे। बोलेरो में 10 से 12 लोग सवार थे। कार सवार निर्मलकर परिवार डोंगरी से वापस अपने घर अमोरा लौट रहे थे।इसी दौरान दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। कार बांध के झुरमुट में सड़क से लगभग 8 फीट नीचे बांध में जा गिरी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। तत्काल बलौदा पुलिस एवं 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मदद से नीचे गिरी कार को सीधा किया और उसमें फंसे लोगो को निकाला। सभी को बलौदा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां कार सवार रूपेश निर्मलकर 48 राहुल निर्मलकर 25 की मौत की हो गई। वहीँ कार में सवार भगवती निर्मलकर 40 और उनका एक भांजा भी घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति को गंभीर बताई जा रही है ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button