ChhattisgarhCrime

दो हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

Share

जगदलपुर। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार सुबह भूमका नाला के पास दो हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जगदलपुर से गिट्टी लेकर जा रहा हाईवा और कोंडागांव की ओर जा रहे खाली हाईवा की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक चालक केबिन में ही फंस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बरण्डी निवासी दुबेश नाग के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 28 साल बताई जा रही है। दूसरे वाहन का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भदाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button