ChhattisgarhCrime

माँ को कुल्हाड़ी से काट शव के पास बैठकर गा रहा था गाना

Share

जशपुर। कुनकुरी थाने क्षेत्र में आज सुबह बेदरभद्रा बस्ती में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर वहीँ गाना गाता रहा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ने में सफल हुए। आरोपी युवक का नाम जीत राम यादव है। मृतका का नाम गुल बाई था। अपनी मां की हत्या के बाद आरोपी जीत राम उसकी लाश के पास बैठकर गाना जाता रहा। यह देखकर लोग दहशत में थे। इसकी सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। परन्तु आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी होने के कारण कोई भी उसके पास नहीं जा रहा था। बार बार कुल्हाड़ी लहराते घूम रहा था। पुलिस ने मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले केरल में काम करता था। तभी से उसकी मानसिक स्थिति ख़राब हो गई। इसी वजह से परिजनों ने दो दिन पहले ही आरोपी को कुनकुरी बुलाया था। घटना के दौरान घर में और भी लोग थे।
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी । आरोपी हत्या के बाद काफी आक्रामक हो गया था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि हत्या के बाद भी वह गाना गा रहा था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button