National

हाथरस भगदड़: पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बोले- दिल खोलकर पीड़ितों को दें मुआवजा

Share

उत्तर प्रदेश के अलीगड़ में हाथरस भगदड़ पीड़ितों से सुबह मुलाकात करने के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस पहुंचे। यहां पर उन्होंने हाथरस भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात और उन्हें ढांढस बंधाया। जमीन पर बैठकर उन्होंने पीड़ितों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पीड़ितों से मुलाकातर करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए। परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।”

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, “उन्होंने (राहुल गांधी) पीड़ित परिवारों के दुख को जाना और उसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और मुआवजे को बढ़वाने की कोशिश करेंगे। इस दुर्घटना की कार्रवाई होनी चाहिए।”

पीड़ित परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा, “उन्होंने (राहुल गांधी) हमसे पूछा कि आप दोषी किसको मानते हो? हमने कहा कि हम इस घटना के लिए बाबा (भोले बाबा) को दोषी मानते हैं।”

दो जुलाई को सत्संग के दौरान हाथरस में भगदड़ मची थी। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button