हरजिंदर सिंह धामी का छत्तीसगढ़ प्रवास सिख मिशन, सामाजिक सेवा और गुरुद्वारा कार्यक्रमों को बढ़ावा

सिख समाज की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का मंगलवार को धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के बलविंदर सिंह कालरा और ओएसडी सतबीर सिंह के साथ रायपुर आगमन हुआ। यह उनका छत्तीसगढ़ में पहला प्रवास था, जिसमें उन्हें तारू सिंघ फाउंडेशन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
धामी ने होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में सिख सामाजिक संस्थाओं और गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटियों के प्रतिनिधियों के साथ सभा में भाग लेकर सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे सिख मिशन कार्यक्रमों में तेजी लाने की भी बात कही। इसके अलावा रावांभाठा और देवपुरी गुरुद्वारों का दौरा कर संगत को सेवा कार्यों और गुरुद्वारा जीर्णोद्धार में योगदान की जानकारी दी।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया और स्मृति स्वरूप श्रीहरिमंदिर साहिब की प्रतिकृति भेंट की गई। राष्ट्रीय खेल गतका के विजेताओं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनतृप्त कौर संधू को भी धामी और अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। देवेंद्रनगर में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय में उनका जोशीला स्वागत हुआ और दवाई लंगर सेवा की सराहना की गई। इस पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख फोरम और अन्य समाजसेवी संगठनों के प्रमुखजन उपस्थित रहे।







