ChhattisgarhRegion

हरीश सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकील परिवार के मुखी

Share

रायपुर। पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकील परिवार की आम बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। बैठक में पंचायत के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए श्री हरीश तारवानी को मुखी पद के लिए निर्वाचित किया । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हरीश तारवानी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंचायत सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। श्री हरीश तारवानी ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा करेंगे। उक्त जानकारी सीए चेतन तारवानी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
उल्लेखनीय है कि पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकील परिवार की विशेष परंपरा रही है कि पंचायत में कभी चुनाव नहीं कराया जाता। प्रत्येक दो वर्ष में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मुखी पद का चयन किया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से परमानंद होतवानी, ईश्वर लाल कोडवानी, निर्वतमान मुखी भीमन दास तारवानी, प्रताप राय मेठानी, सतराम बजाज, पोकर मल होतवानी, सुनील रामवानी, विनोद मेघानी, अनिल बजाज, वीर भान टिलवानी, राजेश मंधानीं, गोपी होतवानी, राकेश आहूजा, सौरभ टिलवानी के अलावा राजूभाई तारवानी, जोधाराम तारवानी, उत्तमचंद तारवानी, पवन तारवानी, सुदेश तारवानी, अजीत मंधान, सुभाष रामवानी, मोहनदास खत्री, तुलसी टिलवानी,राजकुमार धनवानी, हीरा लाल राजानी, राजकुमार तनवानी, सुनील टिलवानी, दीपक होतवानी, रवि टिलवानी, दिलीप रहेजा, विनोद होतवानी, अनिल होतवानी, चंदुमल होतवानी, विनोद तारवानी, विजय तारवानी, विसनदास मेंघानी, अमरलाल मेघानी, संजय मेघानी, विक्की मेघानी, शंकर मेघानी, अर्जुन रामवानी, संजय वधवानी, विनोद मदनानी, करन मदनानी, तुषार मदनानी, दीपक खत्री, रितेश खत्री, रोहित तारवानी, प्रवीन तारवानी, इंदरलाल बृजवानी सहित सदस्यगण उपस्तिथ थे। सभा के बाद सभी ने होली मिलन कर एक दूसरे को शुभकामनाये दी ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button