Madhya Pradesh

ग्वालियर: भाजपा नेता पर जमीन कब्जे के प्रयास में हमला

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने आए बदमाशों ने दिल्ली के भाजपा नेता पूरन सिंह और उनके भाई विनोद सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। बड़गांव क्षेत्र में 7 बीघा जमीन पर पूरन सिंह पिछले 46 साल से खेती कर रहे हैं। आरोप है कि कुख्यात प्रॉपर्टी डीलर कपिल यादव अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आया और जबरन कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने हवाई फायरिंग और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कपिल यादव और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button