Chhattisgarh

श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे, बच्चों ने लगाए पौधे

Share

रायपुर : हमारे विद्यालय श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्रीन डे का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक वृक्षारोपण को प्रेरित करने के लिए 5 वर्षीय वृक्षारोपण प्रोजेक्ट की जवाबदारी दी गई जिसमें बच्चों द्वारा अपने घर में सुरक्षित रूप से विद्यालय द्वारा दी गई पौधों का पौधारोपण करना है और 5 साल तक उन्हें सुरक्षित बड़े होने देना है ।

इस तरीके से करने पर बच्चों को एक्स्ट्रा मार्क्स की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की जाती है। जिन बच्चों के पेड़ 5 वर्ष के लिए बड़े हो गए हैं उन्हें 10 नंबर प्रदान की जाती है। बहुत जरूरी है कि हम अपने आसपास अपने घर अपने सुरक्षित जगहों पर वृक्षारोपण करें जिससे कि वृक्ष को बचाया जा सके।

वृक्षारोपण के साथ यह बहुत बड़े जवाबदारी है कि वृक्ष को बड़ा होते तक संरक्षित किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के डायरेक्टर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डा योगेश कुमार तिवारी, संजीवनी ग्रुप आफ होम्योपैथी के डॉक्टर्स और विद्यालय के शिक्षिकाएं तथा स्टाफ शामिल हुए। उक्त जानकारी विद्यालय की प्राचार्या आस्था तिवारी ने दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button