
महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में धोनी ने अपने गृह नगर रांची के सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस फाइल किया है।
