ChhattisgarhPoliticsRegion

कल पेण्ड्रा में विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा

Share

पेण्ड्रा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 1 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2 बजे से मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा के प्रांगण में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया करेंगे।
बता दें कि बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक का पहली बार पेण्ड्रा आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम की तैयारी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला इकाई गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम में सभी सनातनियों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता किशन प्रजापत (राष्ट्रीय संयोजक, बजरंग दल), प्रमुख मार्गदर्शक विश्ववर्धन भट्ट (क्षेत्र संयोजक, बजरंग दल, भोपाल), शुभम नाग (प्रांत संयोजक, बजरंग दल, छत्तीसगढ़), अध्यक्षता हर्ष छाबरिया (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, जिला-जीपीएम) के साथ ही विशिष्ठ अतिथियों में संत आचार्य राकेश महाराज, स्वामी परमात्मानंद, स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य महाराज, रामनामी संत, स्वामी महानंद एवं स्वामी केशवानंद सरस्वती की उपस्थिति रहेगी। त्रिशूल दीक्षा के उपरान्त कार्यक्रम स्थल मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा से नगर में त्रिशूल शौर्य यात्रा संचलन होगा। राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में हो रहे इस आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला संयोजक सागर पटेल सहित संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जिले वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button