ग्रैंड पाठशाला फन फिएस्टा का आयोजन कल

रायपुर। समता संस्कार पाठशाला टीम के द्वारा बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ग्रैंड पाठशाला फन फिएस्टा का आयोजन रविवार को महेश्वरी भवन, कमल विहार में प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया है जहां 52 पाठशाला से 550 लगभग बच्चे और 160 लगभग टीचर्स और पेरेंट्स आ रहे है। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में फन गेम्स के साथ साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न रोचक खेल, ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ, एवं मनोरंजन के आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
पाठशाला के संयोजकों ने बताया कि यह फन फिएस्टा बच्चों और युवाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा जहाँ वे सीखने के साथ-साथ आनंद भी ले सकेंगे। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में संस्कारों की भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा।






