Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री की मिमिक्री करने पर शासकीय शिक्षक निलंबित

Share

शासकीय शिक्षक साकेत पुरोहित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने पर निलंबित कर दिया गया है। मामला तब सामने आया जब शिक्षक ने एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर पीएम की मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने इसे समाज में अशांति फैलाने वाला बताया और जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव से शिकायत की। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जिला अधिकारी ने शिक्षक को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया है कि सरकारी कर्मचारी के लिए किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की निंदा करना कदाचार के अंतर्गत आता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button