
नई दिल्ली। मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹100 गिरकर ₹1,00,600 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट सोना अब ₹92,000 से ऊपर बना हुआ है। चांदी अभी भी ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने की क़ीमत ₹92,440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, 24 कैरेट सोना ₹1,00,830 प्रति 10 ग्राम रहा। इसके विपरीत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना में 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹92,290 और 24 कैरेट का रेट ₹1,00,680 पर है।
रायपुर में आज 24 कैरेट सोना ₹9,987 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,155 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹7,491 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। चांदी ₹109 प्रति ग्राम और ₹1,09,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में स्थिरता, क्रूड ऑयल की क़ीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में नरमी के चलते सोने की कीमतों में फिलहाल उछाल नहीं दिख रहा।
बाज़ार विश्लेषकों का मानना है कि यदि भू-राजनीतिक स्थितियां स्थिर बनी रहीं, तो सोने की क़ीमतें ₹1,00,000 के नीचे भी आ सकती हैं। चांदी की क़ीमत दिवाली तक ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम तक पहुँच सकती है। ऐसे में चांदी में निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
