Madhya Pradesh
73 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, 12 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने एक साथ खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि भेरूंदा थाना क्षेत्र के नंदगांव ग्राम और कोतवाली थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में हुई चोरियों में कुल लगभग 73 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। नंदगांव में कुख्यात पारदी गैंग ने सूने मकान को निशाना बनाकर लगभग 65 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए थे और माल को खेत में गड्ढा खोदकर जमीन में छिपा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा माल बरामद किया। इसी दौरान नेहरू कॉलोनी में हुई लगभग 8 लाख रुपये की चोरी में 4 आरोपियों को पकड़ लिया गया और सभी आभूषण जब्त कर लिए गए। दोनों मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।







