Chhattisgarh

जीके इलेक्ट्रिक ने लोक सुविधा फाइनेंस के साथ ई-थ्री-व्हीलर फाइनेंसिंग में एमओयू किया

Share

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा को मजबूत करने के लिए लोक सुविधा फाइनेंस के साथ एक रणनीतिक साझेदारी (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के तहत लोक सुविधा जीके इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को सरल और पारदर्शी फाइनेंस समाधान उपलब्ध कराएगी, जिससे अधिक से अधिक ग्राहक और उद्यमी ई-मोबिलिटी को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। एमओयू साइनिंग समारोह में जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर अमर परवानी और पुनीत परवानी सहित कंपनी की टीम मौजूद रही, जबकि लोक सुविधा की ओर से फाउंडर एवं सीईओ निमिष लड्डा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पुनीत परवानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश के हर कोने तक किफायती और भरोसेमंद ई-मोबिलिटी समाधान पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस सुविधा आसान होने से छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले की तुलना में अधिक सरल हो जाएगा। इससे न केवल ई-मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह साझेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में फाइनेंसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्राहकों को वाहन खरीदने में सुविधा मिलेगी और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को गति मिलेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button