ChhattisgarhCrime

लड़की से छेड़छाड़, माँ ने की होटल मालिक की पिटाई

Share

सरगुजा। सरगुजा का वीडियो सामने आया है। इसमें महिला एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई करते हुए दिख रही है। यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के रजपुरी की है। होटल संचालक पर काम करने आई लड़की से छेड़खानी का आरोप है। इस सम्बन्ध में में अब तक थाने में शिकायत नहीं की गई है। राजपुरी में मां महामाया स्वीट्स नामक होटल मालिक पर काम करने आई लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी । इससे वे लोग आक्रोशित हो गए और सीधे होटल पहुंच गए। जहां लड़की की मां ने होटल संचालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, फिर उसे होटल से बाहर लाकर डंडे से मारा गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button