ChhattisgarhCrime

सड़क किनारे जली मिली लड़की की हुई मौत, मंत्री राजवाड़े ने मृतका के परिजनों से की भेंट

Share

सूरजपुर। शनिवार को सड़क किनारे जली मिली छात्रा की आज रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छात्रा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। इस बीच कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि बिश्रामपुर थाने के गोरखनाथ पुर की रहने वाली कक्षा 11 वी छात्रा मोनिका सिंह पासन नाला के पास 95% जली हुई हालत में मिली थी। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल लड़की को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। .
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित लड़की के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। मंत्री ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अधिकारियों को इस मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button