Politics

एग्जिट पोल पर बोले गिरिराज सिंह- जनता ने ‘खटाखट’-‘फटाफट’ करने वालों को वापस भेज दिया

Share

Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी एग्जिट पोल से BJP काफी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को लोग जान गए हैं। देश ने PM मोदी को स्वीकारा और ‘खटाखट’ ‘फटाफट’ करने वालों को वापस भेज दिया। बिहार में हम पिछले लोकसभा चुनाव नतीजे के करीब रहेंगे। यह कांग्रेस का नाटक है। वे 4 जून को भी यही कहेंगे कि EVM खराब है। ये जनता का फैसला नहीं है। ये EVM का फैसला है। उन्हें सिस्टम और देश के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। विपक्ष ने जनता के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की…आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास देश की जनता ने व्यक्त किया है, यह दर्शाता है कि विपक्ष की साख अब देश में नहीं बची है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा यह एग्जिट पोल जनता का रुझान और भाजपा-NDA के अनुमान के नजदीक पहुंचा है। निश्चित रूप से यह आंकड़ा और बढ़ेगा और 4 जून को NDA 400 पार करने वाला है। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतने का जो हमारा अनुमान है वह भी इस एग्जिट पोल में पूरा होता दिख रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि PM मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है और उस विश्वास का बटन दबाकर लोगों ने कमल खिलाया है। हम प्रार्थना करते हैं कि यह अनुमान परिणाम में बदले।

राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। राजस्थान सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मेरा और पूरे देश का यह मानना है कि 4 जून को 4 बजे 400 पार होगा, देश की जनता PM मोदी के साथ है। यह जनता का चुनाव था और जनता इसमें जीत रही है, निश्चित ही हम 400 पार सीटें जीतेंगे। भाजपा नेता मदन राठौर ने कहा कि हम निश्चित ही 400 पार सीटें जीतेंगे। PM मोदी की गारंटियों पर लोगों को भरोसा है। जिन क्षेत्रों में भी मैं रहा हूं जैसे तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि, वहां भाजपा और PM मोदी के पक्ष में पूरा माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button