ChhattisgarhRegion

जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू, 2700 विद्युत कर्मचारियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के श्री देवाकर के बीच ज्ञापन हस्ताक्षर कर सौंपा गया। श्री कटियार ने इस अनुबंध को कंपनी एवं कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय, हेसदेव ताप विद्युत गृह, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत में कुल 2700 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है,जिन्हें अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी ने विद्युत कर्मियों के लिए बैंक से विशेष पैकेज बनाने का अनुरोध किया था,जिससे कर्मियों को एक ही बैक में किफायती एवं आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। बैक द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ अनुबंध होने के साथ साथ राज्य के अलग अलग सरकारी विभागों में वो ऐसी सुविधाएं दे रहें है।
जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप मोदी ने बताया कि इस अनुबंध मे 12 लाख तक का बीमा कवर है साथ ही दुर्घटना एवं प्लेन दुर्घटना के लिए 1 से 2 करोड़ का कवरेज है।इसके अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड में कई प्रकार के छूट एवं आकर्षक सुविधएं है। न्यूनतम ब्याज दर पर सभी प्रकार की लोन सुविधा भी उपलब्ध है। लाकर रेंट कंशेसनल चार्ज में दिया जायेगा। इन सभी सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मियों को अपने सैलरी खाते इस बैंक मे खुलवाना होगा।
इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के महाप्रबंध वित्त श्रीमती नंदनी भटटचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त श्री सौमित्र दुबे, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त श्री ए के चंद्राकर ,उपमहाप्र्रंधक वित्त श्री अजय शर्मा एवं बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री पंकज उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button