ChhattisgarhMiscellaneous
बांगों बांध का जलस्तर बढ़ा, दो और गेट खुले

कोरबा। बांगो बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण आज सुबह 5 बजे गेट खोल दिया गया। यहाँ पानी की भरपूर आवक के चलते गेट पहले से खुले हुए थे। बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर पहुँचने से आज सुबह 8:30 बजे दो और गेट को खोला गया।
यहाँ से 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पॉवर प्लांट हाइड्रेल द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से हसदेव नदी में कुल 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
