गरजे योगी बोले- खतरा बनने वालों का कर देते हैं राम नाम सत्य

प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि देखो हम राम को लाते ही नहीं है। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी कर देते हैं। इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश का विकास हो और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है जब साथ में अलीगढ़ का विकास हो।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहील बार है जब चुनाव चल रहे हैं और लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। लोगों में पहले से तय है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार। पूरे देश में यही आवाज है। चाहे अलीगढ़ हो या सहारनपुर या बागपत। ये आवाज वैसे ही नहीं है। हमारे भारतीय समाज के लिए दो कदम चलता है तो हम भी कृतज्ञतावश 4 कदम चलने का प्रयास करते हैं। यही हमारी परंपरा है और यही हमारा संस्कार है। हम नए भारत को देख रहे हैं, जिसका सम्मान दुनियाभर में हैं। जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। आतकंवाद, नक्सवाद समाप्त हुआ है, ऐसा भारत देख रहे हैं।
