Chhattisgarh

अंतर्राज्यीय बस में गांजा तस्करी का खुलासा, दो महिलाएं पकड़ी गईं

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बोराई बॉर्डर चेक पोस्ट पर आधी रात की गई सघन जांच के दौरान ओडिशा से रायपुर जा रही एक अंतर्राज्यीय यात्री बस से करीब 35 किलो 783 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तलाशी के दौरान लोअर बर्थ पर बैठी दो महिलाओं के तीन ट्रॉली बैगों से गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और उत्तर प्रदेश की रहने वाली दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button