छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओ के गैंग का भंडाफोड़

रायपुर। शहर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल यह गैंग छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशो में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की जा रही कार के ड्राइवर को भी अपनी गिरफ्त में लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपी संध्या सकटे, सोनिया हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हतागले राजेन्द्रनगर इंदौर निवासी हैं। एक आरोपी उज्वाला हातागले जलगांव महाराष्ट्र की है। यह गिरोह गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेन स्नैचिंग करते थे। स्नेचिंग के बाद वह सोने की चेनों को जलगांव सराफा में बेच देंती थीं। इनके कब्जे से एक चेन, साढ़े 10 हजार कैश, कटर, चार मोबाइल फोन और इनोवा एसयूवी एम पी/09/बी पी/1064 जब्त की गई है।






