Chhattisgarh

गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एनसीसी कोर्स में बनाई नई उपलब्धि

Share

देवभोग के एनसीसी केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड ऑफिसर पद पर कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने सर्वोच्च अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान दिलाया और एक साथ दो ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह कोर्स भारतीय वायु सेना एनसीसी के निर्देशन में तमिलनाडु के चेन्नई में 5 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के 47 केयरटेकर ऑफिसर शामिल हुए। 56 दिनों तक चले कठिन प्रशिक्षण में सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ड्रिल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, तकनीकी विषय, रेडियो कंट्रोल मॉडल और वायुसेना के प्रशिक्षण विमानों की जानकारी दी गई। गणेश सोनी ने इस कोर्स में 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और “फर्स्ट इन ऑर्डर ऑफ मेरिट” व “बेस्ट इन एकेडमिक” ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि के साथ वे गरियाबंद जिले से एनसीसी में सेकंड ऑफिसर (एएनओ) जूनियर डिवीजन के पद पर कमीशन पाने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उनकी सफलता पर 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर, स्कूल प्रबंधन और परिवार ने उन्हें बधाई दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button