ChhattisgarhRegion
2023-24 से 9 फरवरी 2026 तक 1496 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्वास नीति क्या है? कितने ईनामी नक्सलियों ने इस नीति के तहत वर्ष 2023-24 से अब तक आत्मसमर्पण किया है? आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित ईनाम की राशि का किन-किन को भुगतान किया गया है? का मामला विधायक विक्रम मंडावी ने उठाया। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े जाने के उद्देश्य से राज्य में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति बनायी गई है। पुनर्वास नीति अंतर्गत वर्ष 2023-24 से दिनांक 09.02.2026 तक कुल 1496 ईनामी नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। अब तक घोषित ईनाम की राशि में से 5 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है तथा 4 करोड़, 25 लाख ईनामी राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है।







