ChhattisgarhMiscellaneous
मालगाड़ी का कपलिंग टूटा, बड़ा हादसा टला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास अनूपपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इसके चलते इंजन से जुड़े 25 डिब्बे अलग हो गए। लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया।
रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है। काफी मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा जोड़ा गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कपलिंग टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।






