ChhattisgarhPolitics

ABVP के राष्ट्रीय बैठक पर NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया सवाल

Share

रायपुर। NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर ABVP के राष्ट्रीय बैठक पर सवाल उठाया है। संजीव शुक्ला ने अलग अलग प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए शासन पर इंदिरा गांधी विश्विद्यालय शैक्षणिक संस्थान को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया है एवं शासन से एवं विश्विद्यालय प्रबंधन से सवाल किया है कि किस नियम के तहत पूरे विश्विद्यालय को छात्र संगठन को दिया गया है? शहर में बहुत से सभागृह है भाजपा का आलीशान आराम गृह उनका कार्यालय भी है फिर एक शैक्षणिक संस्थान को राजनीतिक कार्यक्रम के लिए क्यों दिया गया?

संजीव शुक्ला ने ABVP राष्ट्रीय नेताओं से प्रश्न किया है कि:
1) छत्तीसगढ़ ABVP का प्रदेश अध्यक्ष कौन हैं?
2) ABVP अपने 10 साल में छात्र हित मे सिर्फ 5 उपलब्धि याने पांच छात्र हित के कार्य गिना कर जाय?
3) ABVP छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव का समर्थन करती है या नहीं..
यदि समर्थन है तो भाजपा सरकार के खिलाफ कब मोर्चा खोलेगी तारीख सार्वजानिक करे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button