ChhattisgarhCrime

पूर्व पुलिसकर्मी ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, थाने में किया समर्पण

Share

रायपुर। चरित्र पर शंका के चलते एक पूर्व पुलिस कर्मी ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विधानसभा थाने के सेमरिया गांव में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है। यहाँ एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
जानकारी अनुसार आरोपी गुलाब साहू आज सुबह 7 बजे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते घटना को अंजाम दिया। गुलाब साहू और लता साहू ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। चित्रा 22 लता की पहले पति से बेटी थी।
चित्रा का किसी युवक के साथ आना-जाना था। इससे आरोपी गुलाब नाराज रहता था। इसी को लेकर कई बार परिवार में झगड़ा होता था। मृतका की मां लता अपनी बेटी का पक्ष लेकर बचाव करती थी। उसी बात को लेकर सुबह गुलाब और बेटी चित्रा के बीच विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button