ChhattisgarhPoliticsRegion

पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई नहीं रही

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं श्रीमती मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। उनके दामाद राजी उर रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं और उनका अंतिम संस्कार निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे किया जाएगा।
मोहसिना किदवई भारत की एक जानी-मानी और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल थीं और उन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई. उनकी पहचान एक ऐसी महिला नेता के रूप में रही, जिन्होंने अपने अनुभव और काम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत जगह बनाई. मोहसिना किदवई का जन्म साल 1932 में हुआ था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आईं. उनका नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने लगातार सक्रिय रहकर पार्टी और देश के लिए काम किया.

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button