पूर्व मंत्री ने सिंचाई विभाग के पदस्थ प्रमुख अभियंता उइके की सीएम साय से की शिकायत

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता ननकीराम कंवर फिर एक बार चर्चे में है। दरअसल उनका पत्र वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने सीएम साय से शिकायत की है। पत्र में लिखा है कि इंद्रजीत ऊईके को संविदा नियुक्ति प्रदान कर वित्तीय अधिकार वित्त विभाग के द्वारा नहीं दिया गया है फिर भी फर्जी तरीके से अपने साथी युवराज सिंह दिवान एवं ठेकेदार अनिल चंदेल के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और स्तरहीन कार्य विभाग में कराये जा रहे है जिसकी वसूली पूरे प्रदेश में जिले के अधिकारियों को प्रताड़ित कर एवं उन्हें डरा धमकाकर इन्द्रजीत ऊईके के प्रश्रय में निज सहायक युवराज सिंह दिवान एवं ठेकेदार अनिल चंदेल के द्वारा किया जा रहा है।

प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके सेवा निवृत्ति के पश्चात प्रथम संविदा नियुक्ति पूर्ण होने के बाद पुनः संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है परंतु प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके को वित्त विभाग द्वारा वित्तीय अधिकार प्रदान नहीं किये गये है फिर भी प्रमुख अभियंता एवं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से पुरे विभाग को चला रहे है।

यहां इस बात का उल्लेख करना अति आवश्यक है कि उपरोक्त मामले की जांच किसी केन्द्रीय ऐजेंसी अर्थात सी.बी.आई. से कराया जावे क्योंकि इस विभाग में केन्द्र के द्वारा भी राशि का आबंटन दिया जाता है। यहां प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके के मोबाईल नंबर 94255….. एवं निज सहायक युवराज सिंह दिवान के मोबाईल नंबर 99778….. एवं 93406….. व ठेकेदार अनिल चंदेल के मोबाईल नंबर 62695….., 99813…..के समस्त इलेक्ट्रानिक वाट्सऐप ईमेल मेसेंजर काल रिकार्डिंग सारी चीजों की जांच करने पर बड़े भ्रष्टाचार का उजागर होगा।

यह अत्यंत गंभीर मामला है कि प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके सक्षम व्यक्ति नहीं है ये विभाग के समस्त फाईलों में हस्ताक्षर ठेकेदार अनिल चंदेल व निज सहायक युवराज सिंह दिवान के द्वारा फाईलों का अवलोकन करने के पश्चात प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके को इनके द्वारा बताया जाता है कि कौन सी फाईल में







