Chhattisgarh
असम चुनाव प्रचार के दौरान बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन

असम में चुनाव की गहमागहमी के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन हो गया। वे चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ असम गए थे। प्रचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश, आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। रूपेश ठाकुर युवा नेता और युवाओं में काफी लोकप्रिय थे, उनके निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर फैल गई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।






