ChhattisgarhPoliticsRegion

एमआईसी का गठन,नए-पुराने पार्षदों के बीच समीकरण बिठाने की कोशिश

Share

रायपुर। रायपुर नगर निगम में आज महापौर परिषद (एमआईसी) का गठन कर लिया गया है। महापौर मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय में आहूत पीसी में एमआईसी सदस्यों के नामों की घोषणा की। पुराने व नए पार्षद सदस्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए नामों को जगह दी गई है। चूंकि निगम परिषद में भाजपा पार्षदों की संख्याबल काफी अधिक हैं,इसलिए संतुलित टीम बनाने का प्रयास महापौर ने किया है। एमआईसी में शामिल हैं : मनोज वर्मा, अवतार सिंह बागल, सरिता आकाश दुबे, दीपक जायसवाल, खेमकुमार सेन, संतोष साहू, गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पांडे, महेन्द्र कोटियार, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू, भोलाराम साहू, अनामिका साहू व संजना हियाल ।
किसे कौन सा विभाग मिला
दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग। डा. अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन। मनोज वर्मा – नगरीय निकाय नियोजन व भवन अनुज्ञा। अवतार सिंह बागल – राजस्व। संतोष साहू – लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता। सुमन अशोक पांडे – विद्युत व अभियांत्रिकी। महेन्द्र कोटियार – वित्त लेखा व अंकेक्षण। खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन व समाज कल्याण। सरिता आकाश दुबे – महिला बाल विकास। संजना हियाल – अनुसूचित जाति व जनजाति। अमर गिदवानी – संस्कृति। नंदकिशोर साहू – खेलकूद व युवा कल्याण। भोला साहू – पर्यावरण उद्यानिकी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button