Madhya Pradesh

अमझोर वन क्षेत्र में अवैध कटाई रोकने गए वनकर्मियों पर माफिया का हमला, कई घायल

Share

जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के सीधी सर्किल अंतर्गत महादेवा क्षेत्र में अवैध लकड़ी की कटाई और तस्करी रोकने पहुंचे वन विभाग के अमले पर माफिया ने हमला कर दिया। हमले में रेंजर तरुणेंद्र सिंह और डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद अहिरवार सहित कई बीट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ कर्मचारियों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल वन अमले ने डायल 112 पर संपर्क कर मदद मांगी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बंधक बने वन कर्मियों को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया कि आरोपियों ने पहले वन अमले को कार्यवाही न करने दबाव बनाया और फिर दूसरे स्थान पर ले जाने का बहाना बनाकर टीम को अंदरूनी क्षेत्र में ले गए, जहां लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस घटना से पहले भी शहडोल मुख्यालय से जुड़े क्षेत्र में कोल माफियाओं द्वारा गश्त कर रही फॉरेस्ट टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि टीम लड़की तस्करी की सूचना पर कार्यवाही करने गई थी, तभी हमला हुआ। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि वन कर्मियों पर हमले की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button