Madhya Pradesh
पचमढ़ी होटल हादसा फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, घायलों का इलाज जारी

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के सिनेरिटी होटल में सुबह अचानक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस धमाके में महाराष्ट्र के बुलढाना के एक ही परिवार के चार पर्यटक और होटल का एक कुक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। धमाका इतना भयंकर था कि होटल से 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक इसका असर महसूस किया गया और होटल को भी भारी नुकसान हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि होटल किराये पर चल रहा था; इसका मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा हैं, जबकि संचालन कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल कर रहे थे। होटल से एक कमर्शियल सिलेंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस अब पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।







