ChhattisgarhCrime

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Share

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद गर्भपात का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने 3 मई को बिल्हा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई । शिकायत में उसने बताया कि आरोपी बलराम साहू 25 निवासी मुढीपार सम्बलपुरी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू 46 के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। अपराध की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button