ChhattisgarhRegion
देश भर में पहली बार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्री देख सकेंगे आईपीएल 2026 के मैच

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रबंधन ने आज से शुरु हो रहे आईपीएल के मैच देखने के लिए यात्रियों के लिए एक नई पहल की है। एयरपोर्ट बिल्डिंग में आज शाम से आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर दो बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। ये स्क्रीन को ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जहां से अधिकतम यात्री आसानी से मैच का आनंद ले सकें। यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें अपनी उड़ानों के लिए प्रतीक्षा करनी होती है। अब वे अपने खाली समय को क्रिकेट मैचों का आनंद लेते हुए व्यतीत कर सकेंगे। ऐसा प्रयास संभवत: देश भर में रायपुर एयरपोर्ट पर ही पहली बार किया जा रहा हैं। यह व्यवस्था पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जारी रखी जाएगी, जिससे यात्रियों को निरंतर लाइव मैच देखने की सुविधा प्राप्त होती रहेगी।







