ChhattisgarhRegion

खाद्य आयोग के अध्यक्ष शर्मा का राजिम में औचक निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में मिली अनियमितताएँ

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने नगर पालिका राजिम में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह दुकान आईडी 511012004 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 में संचालित है, जिसका संचालन श्री राजीवलोचन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दुकान में कई अनियमितताएँ सामने आईं। दुकान में टोल फ्री नंबर का प्रदर्शन नहीं किया गया था तथा आवश्यक सेम्पल भी प्रदर्शित नहीं थे। इसके अलावा निरीक्षण पंजी भी उपलब्ध नहीं पाई गई।
स्टॉक का मिलान करने पर दुकान में 127 क्विंटल चावल की कमी पाई गई। साथ ही एपीएल श्रेणी के अंतर्गत 8 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल स्टॉक में होना चाहिए था, जो उपलब्ध नहीं मिला। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। इस संबंध में खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने संबंधित खाद्य अधिकारियों को प्रकरण दर्ज कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button