ननकी राम कंवर की शिकायत पर आयोग ने मुख्य सचिव को फ्लोरामैक्स मामले में जवाब देने को कहा

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने फ्लोरामैक्स कंपनी के माध्यम से 40,000 से अधिक महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी के मामले में राज्य सरकार को चेतावनी दी है। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से 17 मार्च को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आरोप लगाया कि कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत ने शासन और आयोग को इस मामले में गलत जानकारी दी थी। 16 अक्टूबर 2025 को आयोग ने मुख्य सचिव को पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन 30 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। ननकी राम कंवर ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी महिलाओं से ठगी करने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराने का आग्रह किया है।







