ChhattisgarhCrime
नदी के पानी में जहरीले पदार्थ से मछलियों की मौत
रामानुजगंज। कनहर नदी में जहरीला पदार्थ के कारण नदी के एनीकट में मौजूद बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नगर पालिका प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। लेकिन अब तक पानी में जहरीला पदार्थ डालने वालों का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि नगरवासियों को पानी की आपूर्ति कनहर नदी से की जाती है। क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से पानी आपूर्ति के उद्देश्य से इस पर एनीकट का निर्माण कराया गया है, ताकि गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना न पड़े। इसके साथ ही इस एनीकट में बड़ी संख्या में मछलियां भी मौजूद हैं।







