Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए शुरू होगी पहली कृषि कैबिनेट

Share

मध्य प्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष-2026 में नई पहल के तहत कृषि कैबिनेट की शुरुआत करने जा रही है। डॉ. मोहन यादव की सरकार मार्च में निमाड़ अंचल के खरगोन या खंडवा जिले में पहली कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित कर सकती है। इस बैठक में कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और डेयरी विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने, उच्च उत्पादकता वाली फसल किस्में और बीज वितरण, डिजिटलीकृत कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि स्टार्टअप और जिला-आधारित कृषि क्लस्टर्स का विकास जैसे कदम इस वर्ष के मुख्य लक्ष्य हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि निमाड़ अंचल में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित करके किसान हित में जरूरी निर्णय फील्ड स्तर पर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि खेती-किसानी से निमाड़ क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है और तापमान में चार डिग्री तक कमी आई है, जिससे पर्यावरण में सुधार हुआ है और किसानों को फायदा मिला है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button