Chhattisgarh
शॉर्ट सर्किट से आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा चौक के पास देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जहां आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद मकान में लगी आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास के 9 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि कच्ची और लकड़ी की छतों के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।







