ChhattisgarhCrime
ऑटो स्पेयर पार्ट्स दुकान में लगी आग

बलौदाबाजार-भाटापारा। कटगी में स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।
आग की इतनी भयंकर थी कि 3 घंटे तक जलती रही। इसमें दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान के साथ नगदी रकम भी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग व फायर ब्रिगेड की टीम जुटी रही भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसकी सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इसमें 10 से 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।







