ChhattisgarhCrime

धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर

Share

बिलासपुर। धान खरीदी केंद्र रिसदा में गड़बड़ी और 54 लाख गबन के मामले में मस्तूरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला सहकारी बैंक मैनेजर की शिकायत पर रिसदा धान खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मस्तुरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बिलासपुर जिले के रिसदा धान खरीदी केंद्र से अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। ऑनलाइन डेटा के अनुसार केंद्र में कुल 40879.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई, लेकिन भौतिक सत्यापन में धान खरीदी केंद्र में बड़ा शॉर्टेज मिला। यहां 1763 क्विंटल धान कम पाया गया।
जांच में पता चला कि धान खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े ने मिलकर इसमें गड़बड़ी की है और 54.67 लाख रुपए का गबन किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला सहकारी बैंक के मैनेजर ने इसकी लिखित शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button