Madhya PradeshUncategorized

MP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में छात्रों को धोखा देने वाले फर्जी पेपर फैलाने वाले गिरोहों पर FIR

Share

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों और अभिभावकों के लिए साइबर ठगों का बड़ा खतरा सामने आया है। भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे “लीक पेपर”, “फरवरी फर्जी पेपर” और “सॉल्यूशन” पूरी तरह से फर्जी हैं। इन झांसे में आने वाले छात्र पैसे गंवा रहे हैं और उनके मोबाइल हैक होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

साइबर क्राइम पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ग्रुप या व्यक्ति से मिले पेपर को असली न मानें। केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) से ही जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध मैसेज, फर्जी पेपर या APK फाइल को तुरंत पुलिस या स्कूल प्रशासन को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, ठग टेलीग्राम पर “MP Board Exam Support” और “10-12वीं पेपर लीक” जैसे फर्जी ग्रुप बनाकर 500 से 2000 रुपये लेकर फर्जी पेपर भेजते हैं या पुराने साल के पेपर फॉरवर्ड करते हैं। कई मामलों में लिंक क्लिक करने पर मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक अकाउंट से पैसे चोरी हो जाते हैं। भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने ऐसे कई गिरोहों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button