ChhattisgarhCrime

इलाज के लिए निकली महिला जनपद सदस्य लापता

Share

कोंडागांव। इलाज की लिए घर से निकली 45 वर्षीय महिला जनपद सदस्य लापता हो गई है। महिला फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य है। वह 8 दिन पहले अपने घर से बिना कुछ कहे निकली थी और फिर न वो घर लौटी और न ही उसकी कोई खबर मिल सकी है। महिला का फोन भी 8 दिनों से स्विच ऑफ है। फरसगांव जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से जनपद सदस्य रैयमती कोर्राम (45 वर्ष) के पति ने पुलिस में आज गुमशूदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रैयमती 9 जुलाई की दोपहर 3:30 बजे घर से बिना कुछ बताए निकली और बाद में फोन कर के कहा कि वह जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए गई हुई है। लेकिन इसके बाद से वह अब तक घर नहीं लौटी. पिरजनों ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नंबर अब तक स्विच ऑफ आ रहा है। महिला के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जिला अस्पताल और सभी रिश्तेदारों से संपर्क कर पतासाजी की। लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। महिला के पति ने फरसगांव थाने में गुमशूदगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला ने 9 जुलाई को लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उसने बैग में कपड़े रखे थे, गले में सोने का मंगलसूत्र, कानों में सोने के टॉप्स और नाक में सोने की फूली पहनी हुई थी। उनका रंग सांवला और कद करीब 5 फुट है. वह हिंदी, हल्बी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलने में सक्षम हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button