ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

कोरबा। एक विवाहिता ने अपने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों की रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है। जहर खाने की जानकारी ससुराल के लोगों को होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र की है।
2016 में ग्राम झाबर की वंदना की शादी ग्राम लारीपारा के लक्ष्मीनारायण से हुई थी। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए। पति बाजारों में कपड़े की दुकान लगाता है। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था। इसके बाद उसे कामों को लेकर प्रताड़ित जाने लगा।
उसने 1 अगस्त को जहर खा लिया। उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। तीन दिनों तक उसका इलाज चलता रहा। इसकी जानकारी गांव में रहने वाली एक रिश्तेदार ने मृतका की माँ को दी।
इस पर उसकी माँ 4 अगस्त को अपनी बेटी को देखने पहुंची। तब तक उसकी स्थिति बहुत बिगड़ चुकी थी। मृतका ने अपनी माँ को बताया कि उसने प्रताड़ना के कारण जहर खा लिया है। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के परिजनों ने कहा कि वंदना को उसके पति, सास, ससुर और ननद प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। मृतका के भाई दिलभरत ने बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर वंदना 2021 में मायके आ गई थी। एक साल बाद सामाजिक बैठक के बाद वह पति के साथ ससुराल लौटी थी, लेकिन फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

