Chhattisgarh

पलारी में पिता-पुत्र ठग गिरोह गिरफ्तार जादू-मंत्र के झांसे में 5 लाख की ठगी

Share

थाना पलारी पुलिस ने जादू-मंत्र के जरिए रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लाखों रुपये ठगने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 2022 में ग्राम बलौदी और ग्राम रामपुर के दो अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर 2022 को आरोपी पिता-पुत्र उसके घर आए और जादू-मंत्र के जरिए पैसे दोगुना करने का दावा करते हुए 3 लाख रुपये ले लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की। वहीं ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपये ठगने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी पलारी की टीम ने ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर से आरोपी दीनदयाल जांगड़े (66 वर्ष) और पुरुषोत्तम जांगड़े (35 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दोनों मामलों में कुल 5 लाख रुपये ठगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद बरामद किए। दोनों को 18 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जादू-मंत्र या पैसा दोगुना करने जैसे प्रलोभनों में न आएं और ऐसी गतिविध

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button