किसानों ने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने किया प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर

दुर्ग। थनौद में बन रहे भारतमाला के अंडर पास को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसमें बिरेझर और चंगोरी गांवों के किसान शामिल हुए।
किसानों ने अंडर पास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है। सड़क निर्माण के लिए कालम सिस्टम अपनाया जाए। ताकि उन्हें बड़ी ऊंची मूर्तियों का ऑर्डर मिले तो उसे गुजरने में समस्या न हो। वहीं उनके खेत और फसलें प्रभावित न हों। धान या अन्य वाहन लाने ले जाने में कोई दिक्कत न हो। किसान नेता बंटी हरमुख और प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि अंडर पास की ऊंचाई कम होने की वजह से न सिर्फ उन्हें धान परिवहन में परेशानी उठाना पड़ता है, बल्कि बरसात का पानी नहीं निकलने से उनके खेतों में पानी भरे रहने की समस्या पैदा हो सकती है। किसानों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और किसानों से चर्चा की। उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार वासुमित्र दीवान ने बताया कि किसानों की समस्या से एनएच को अवगत कराया गया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने छह महीने का समय दिया गया है।
